महर्षि परशुराम सहकारी साख संस्था (मर्या.)

14, ब्राह्मण बोर्डींग, न्यू रोड, रतलाम (म.प्र.)

Mob.: 9893060810, 9424869777, 9685670444, 7803807803

बचत उपहार योजना के नियम व शर्ते

  1. यह योजना 12 माह की अवधि हेतु है और केवल संस्था सदस्यों के लिए है.
  2. मासिक उपहार योजना में ड्रा हेतु सभी नियमित सदस्य पात्र होंगे जिनकी ड्रा निकाले जाने के दिनांक तक समस्त मासिक किस्ते जमा है। अर्थात प्रारंभ होने के पूर्व सदस्य के बचत खाते में न्यूनतम रुपए 6000 जमा होने चाहिए.
  3. संस्था सदस्य को मासिक बचत उपहार योजना ड्रा के समय व्यक्तिगत रुप से कार्यालय पर उपस्थित होने पर ही उसे उपहार ड्रा में शामिल होने की पात्रता रहेगी.
  4. सदस्य उपहार योजना में कभी भी अपने बचत खाते में न्यूनतम राशि UPI के माध्यम से, QR कोड के माध्यम से या कार्यालय में जमा कर नियमित सदस्य बन इस योजना का पात्र हो सकता है.
  5. एक बार उपहार मिलने के बाद उक्त सदस्य को आगामी माहों के लक्की ड्रा में सम्मलित नहीं किया जाएगा.
  6. संचालक मंडल का सदस्य इस बचत उपहार योजना में भाग नहीं ले सकता है.
  7. उपहार लक्की ड्रा प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को संस्था कार्यालय ब्राह्मण बोर्डींग, न्यू रोड, रतलाम पर प्रातः 10.30 से 11.30 तक खोला जाएगा.
  8. यदि किसी परिस्थिति में स्थान, समय अथवा दिनांक में परिवर्तन किया जाएगा तो संस्था के मोबाइल ग्रुप में इसकी पूर्व सूचना प्रेषित की जावेगी.
  9. दीपावली पर बम्पर ड्रा (तीन सदस्यों के लिये) निकाला जायेगा.
  10. उपरोक्त शर्ते नियम में बदलाव संशोधन अथवा अन्य नियम शर्ते जोड़ने का अधिकार संस्था के पास सुरक्षित है.
  11. किसी भी प्रकार का विवाद होने पर संस्था संचालक मंडल का निर्णय अंतिम व मान्य रहेगा.
उपहार
  • इलेक्ट्रीक गिजरी ❖ मिनी वॉटर कूलर ❖ राइस कुकर ❖ OTG इलेक्ट्रीक ओवन
  • इलेक्ट्रीक राइस कुकर ❖ मिक्सर ग्राइंडर ❖ केन स्टार वॉटर फिल्टर ❖ ट्रॉली बेग (Small + Medium) ❖ तांबे की पानी की केतली ❖ इलेक्ट्रीक इंडक्शन
  • इलेक्ट्रीक रोटी मेकर ❖ पोर्टेबल ब्लेण्डर ❖ इलेक्ट्रीक सेण्डविच मेकर ❖ इलेक्ट्रीक मल्टिपर्पस केटल ❖ ड्राय मिक्सर
Scroll to Top